
- एसपी जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर नशे के कारोबार पर बागेश्वर पुलिस का करारा प्रहार
- बोलेरो में ले जाई जा रही थी अंग्रेजी शराब और बीयर, वाहन सीज कर पुलिस खंगाल रही फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज
कपकोट (बागेश्वर)। नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान और ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई करते हुए बागेश्वर पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद करते हुए परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद में नशे के नेटवर्क पर नकेल कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों और एसओजी को सख्त चेकिंग अभियानों के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में 18 अगस्त को एसओजी बागेश्वर की टीम ने थाना कपकोट क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी-सौंग रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन (UK02TA 2664) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की डिग्गी से 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 03 पेटी बीयर बरामद हुई। चालक से शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त हरीश कालाकोटी (33 वर्ष), पुत्र कंचन सिंह, निवासी कालूबदियाकोट, थाना कपकोट (बागेश्वर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। थाना कपकोट में आरोपी के खिलाफ धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर (FIR No- 54/2026) पंजीकृत की गई है। पुलिस अब अभियुक्त के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (शराब कहां से लाई जा रही थी और किसे सप्लाई होनी थी) को खंगाल रही है।





