256 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने 256 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर 28 अक्टूबर को एसओजी टीम ने पंद्रहपाली तिराहे के पास चेकिंग के दौरान शंभू दत्त पांडे (49) निवासी पंतनगर, ऊधम सिंह नगर को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 256 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने कोतवाली बागेश्वर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और नशा तस्करी से जुड़े संपर्कों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad