442 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसओजी टीम ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

बागेश्वर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने 442 ग्राम अवैध चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कपकोट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम ने 26 अक्टूबर को तिमलाबगड़ के पास चेकिंग के दौरान हुकम राम (36) पुत्र देव राम, निवासी बदियाकोट, थाना कपकोट को चेक किया। इस दौरान उसके कब्जे से 442 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया। मामले में थाना कपकोट में मुकदमा संख्या 71/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात को 'मेहमान' बना तेंदुआ, 13 घंटे की कैद के बाद वन विभाग ने किया आज़ाद

पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad