छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते वक्त तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

ख़बर शेयर करें -
  • बागेश्वर के बालीघाट पंद्रपाली की घटना, सिर पर लगी थी गंभीर चोट
  • डोबा के पास आधे रास्ते में थमी सांसें, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

बागेश्वर। जिले के ठंडा पानी क्षेत्र अंतर्गत बालीघाट पंद्रपाली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां घर की छत से गिरने के कारण 45 वर्षीय चालक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बालीघाट पंद्रपाली निवासी किशन राम (45 वर्ष) पुत्र चंदन राम मंगलवार देर शाम अपने घर की छत पर मौजूद थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  वीवीआईपी दौरे को लेकर बागेश्वर में बदला ट्रैफिक प्लान: शुक्रवार को सुबह 8 बजे से लागू होंगे नए रूट, इन रास्तों पर पार्किंग रहेगी बैन

परिजनों के मुताबिक, वे किशन राम को लेकर हायर सेंटर की ओर रवाना हुए ही थे कि डोबा के पास आधे रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' : दो किलो चरस संग तस्कर दबोचा

मृतक किशन राम पेशे से चालक थे और वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अपने पीछे वे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad