गांजा-स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम थारी में दबिश देकर नशा तस्करी में लिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, स्मैक और नशे के कारोबार से कमाए गए 3.54 लाख रुपये बरामद हुए हैं। कोर्ट में पेशी के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर ग्राम थारी के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पासो कौर, सीमा कौर और प्रकाश कौर के कब्जे से कुल 16.120 किलो गांजा बरामद किया गया।
वहीं, दूसरी तरफ मनप्रीत कौर के पास से 12.25 ग्राम स्मैक व तस्करी से कमाए गए 3.35 लाख रुपये और राधा के पास से 2.33 ग्राम स्मैक व 19,200 रुपये की नकदी जब्त की गई। पुलिस ने पांचों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।