खाई में समाई बोलेरो, मां-बेटी समेत तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

रातभर खाई में पड़े रहे शव, सुबह राहगीरों ने देखा हादसा

सेराघाट-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर हरड़ा के पास बुधवार देर रात दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बोलेरो मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की भी जान चली गई। तीनों मृतक हरड़ा गांव के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, मां-बेटी भाई दूज मनाने पिथौरागढ़ गई थीं। बुधवार देर रात बोलेरो से गांव लौटते समय हरड़ा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात होने के कारण हादसे की भनक किसी को नहीं लगी और तीनों रातभर खाई में पड़े रहे।
गुरुवार सुबह राहगीरों ने खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन देखा तो पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब नौ बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण शवों को बाहर निकालने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों के नाम चालक हयात सिंह, बसंती देवी और अंजलि बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज से बदल गया शहर का रूट प्लान, 9 नवंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन, जानें किन मार्गों पर बंद रहेगी आवाजाही
Ad