ऑपरेशन प्रहार के तहत 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
बागेश्वर। आगामी दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झिरौली थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 6 नवंबर 2026 को झिरौली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पूरन लाल (35) पुत्र शेर राम, निवासी ग्राम बॉडी, थाना झिरौली को 18 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना झिरौली में एफआईआर संख्या 17/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की भी जांच कर रही है, ताकि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।
पुलिस टीम में शामिल रहे: उप निरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रकाश जोशी और हेड कांस्टेबल नन्दन भाकुनी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज से बदल गया शहर का रूट प्लान, 9 नवंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन, जानें किन मार्गों पर बंद रहेगी आवाजाही
Ad