
शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से कार चालक मौके से फरार है।
डियर डोना रिजॉर्ट के पास हुआ हादसा
पुलिस को शुक्रवार रात कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बेलपड़ाव में सड़क दुर्घटना होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही चौकी और थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सड़क किनारे कार संख्या और बाइक बुरी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी मिलीं। हादसे में गौरव और दर्शन की मौत हो गई।







