ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर।पुलिस मुख्यालय के निर्देश और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के नेतृत्व में जिले में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ और ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों और बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 चालकों पर शिकंजा

अभियान के तहत 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले कुल 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। इनमें से 01 वाहन का चालान सीधे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी है कि यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड की फिल्म नीति और संभावनाओं पर हुई चर्चा

‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों की चेकिंग

देर सांय पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ चलाते हुए शहर के विभिन्न होटल, ढाबों और सघन क्षेत्रों की सघन चेकिंग की। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आकर बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे व्यक्तियों की जांच की गई। पुलिस का यह अभियान उन संदिग्धों और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा है जो अपनी पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रह रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना सत्यापन पाए गए कुल 16 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात को 'मेहमान' बना तेंदुआ, 13 घंटे की कैद के बाद वन विभाग ने किया आज़ाद

पुलिस की आम जनता से अपील

बागेश्वर पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखें। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने या कानून व्यवस्था को हाथ में लेने से बचें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या अशांति दिखाई देती है, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad