भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से किया नए जिलाध्यक्ष का स्वागत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान का जिला पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई और खुशी में मिष्ठान वितरण किया। जिलाध्यक्ष फर्श्वान ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की बात कही।
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह को संगठन के लंबे अनुभव और सरल व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के अलावा वह रेडक्रॉस सोसायटी के वाइस चेयरमैन के तौर पर समाज सेवा से जुड़े हैं। जिले से पार्टी के अध्यक्ष पद के दावेदारों में उनका पलड़ा शुरू से मजबूत माना जा रहा था, जिस पर हाईकमान की मोहर लगने से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, रवि करायत, खड़क टंगड़िया, प्रशांत नगरकोटी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.