बंगाल में भगवा बिगुल: सुवेंदु के हाथ सत्ता की कमान, आज ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा भव्य शपथ ग्रहण

ख़बर शेयर करें -

पश्चिम बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है। नई सरकार शनिवार सुबह 10 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेगी।
भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नए नेतृत्व को लेकर फैसला लिया गया। बैठक में सुनील बंसल, अमित मालवीय, बिप्लब देब, अग्निमित्रा पॉल, निशित प्रमाणिक और शंकर घोष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक खत्म होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल बन गया।
रवींद्र जयंती के मौके पर होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह को खास बंगाली रंग में सजाने की तैयारी की गई है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान समेत केंद्र सरकार के कई बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एनडीए शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और समाज के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा की जीत को राज्य की राजनीति में बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है। लंबे समय बाद बंगाल में सत्ता की तस्वीर बदलने जा रही है और पार्टी इसे “नए बंगाल की शुरुआत” बता रही है।

ADVERTISEMENTS Ad