कांग्रेस का संगठन विस्तार: सुरेश गढ़िया को सौंपी बागेश्वर ब्लॉक की कमान, आगामी चुनावों के लिए प्रभारियों की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। जिला अध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट ने प्रदेश नेतृत्व की सहमति के बाद जनपद के छह ब्लॉकों के लिए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। इस नई फेहरिस्त में सुरेश गढ़िया को बागेश्वर ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त कर संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य

पार्टी ने अनुभवी चेहरों को तरजीह देते हुए बागेश्वर ब्लॉक में सुरेश गढ़िया के साथ हरीश सिंह धपोला को भी प्रभारी मनोनीत किया है। नवनियुक्त प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विधानसभा प्रभारियों के साथ समन्वय बनाकर न्याय पंचायत, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन कर रिपोर्ट जिला कमेटी को उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

जिले के अन्य ब्लॉकों में भी तैनात हुए प्रभारी:

  • कपकोट ब्लॉक: रमेश भंडारी और कमल किशोर टम्टा।
  • कांडा ब्लॉक: ललित गिरी गोस्वामी और किशन गिरी।
  • गरुड़ ब्लॉक: भूपेश सिंह ऐठानी और चंचल राम।
  • चौरा ब्लॉक: महेश सिंह राठौर और मनोज सिंह राठौर।
  • कठपुड़ियाछीना ब्लॉक: बलवंत सिंह नेगी और लक्ष्मण आर्या।
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

पार्टी का मुख्य फोकस आगामी वित्तीय वर्ष 2026-2027 और भविष्य की चुनावी चुनौतियों के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है।

ADVERTISEMENTS Ad