महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। देश में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के प्रति अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एसबीआई (SBI) तिराहे पर एकत्रित होकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।



‘जनता त्रस्त, सरकार मस्त’

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गरीब और मध्यम वर्ग का शोषण कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस महंगाई ने विशेषकर उन प्रवासी मजदूरों और लोगों का जीना दूभर कर दिया है जो बाहर रहकर होटल-रेस्टोरेंट पर निर्भर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शिक्षा महकमे में हड़कंप

प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: इस विरोध प्रदर्शन के दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, विनोद पाठक, कुंदन गोस्वामी, मनोज साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड
Ad