धामी कैबिनेट का विस्तार, मदन कौशिक बने ‘सुपर मिनिस्टर’, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

ख़बर शेयर करें -

देहरादून | उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया है। राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों के भीतर मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है।

मदन कौशिक को मिले ‘भारी-भरकम’ विभाग

कैबिनेट में अनुभवी चेहरे के रूप में वापसी करने वाले मदन कौशिक को सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्हें वे सभी विभाग दिए गए हैं जो पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के पास थे।

  • विभाग: वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य।
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस का 'आपरेशन प्रहार' जारी

नए मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट:

मंत्री का नामआवंटित विभाग
मदन कौशिकवित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य
खजान दाससमाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन
भरत सिंह चौधरीपरिवहन, MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), खादी एवं ग्रामोद्योग
प्रदीप बत्रापेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग
राम सिंह कैड़ाआयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा

मिशन 2027 की तैयारी?

राजनीतिक गलियारों में इस विस्तार को आगामी विधानसभा चुनाव २०२७ की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। पांच रिक्त पदों को भरकर मुख्यमंत्री ने न केवल क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है, बल्कि विकास कार्यों में तेजी लाने का संकेत भी दिया है। मदन कौशिक और खजान दास जैसे अनुभवी नेताओं के साथ-साथ भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा जैसे चेहरों को शामिल कर कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संतुलन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad