9.74 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत एसओजी टीम ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत मां कालिका मंदिर के पास कनगाड़छिना से एसओजी पुलिस टीम ने विक्रम सिंह रौतेला पुत्र चंदन सिंह रौतेला, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छौना, थाना झिरौली, जनपद बागेश्वर को पकड़ा। युवक के कब्जे से 9.74 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत ममामला पंजीकृत किया गया । एसओजी टीम में एसओजी प्रभारी एसआई प्रहलाद सिंह, आरक्षी रमेश सिंह, आरक्षी संतोष सिंह और आरक्षी भुवन बोरा शामिल थे।
 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad