ब्रेकिंग: व्यापार मंडल के कवि जोशी अध्यक्ष और पुष्कर किरमोलिया बने सचिव

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बागेश्वर नगर इकाई के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कवि जोशी और सचिव पद पर पुष्कर सिंह किरमोलिया ने जीत हासिल की है। हेम चंद्र जोशी उपाध्यक्ष और राहुल साह सह सचिव निर्वाचित हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर इंदु चौधरी और कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश कार्की निर्विरोध चुने गए।
बुधवार को तहसील रोड स्थित एक वेंकट हॉल में व्यापार मंडल के चुनाव हुए। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। चुनाव के लिए 1463 मतदाता पंजीकृत थे, जिसमें से 1257 ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। पांच चरणों की मतगणना के बाद अध्यक्ष के लिए कवि जोशी को 688 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी दीपक जोशी को 245 मत प्राप्त हुए। कवि ने 443 मतों के भारी अंतर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर हेम चंद्र जोशी को 515 मत मिले, जबकि 430 मत लाकर गिरीश बिष्ट दूसरे स्थान पर रहे। सचिव के लिए पुष्कर किरमोलिया ने 567 मत प्राप्त किए, राजेंद्र ओली 270 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। सह सचिव पद पर राहुल साह को 714 मत और मंटू भरड़ा को 528 मत प्राप्त हुए। चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र परिहार की देखरेख और तहसीलदार दीपिका आर्या के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए।

देखें किसको मिले कितने मत

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीट पर बीएसपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

अध्यक्ष:

  1. कवि जोशी: 688
  2. दयाल पाण्डे: 66
  3. दीपक जोशी: 245
  4. देव अधिकारी: 95
  5. राजेंद्र उपाध्याय: 150
  6. रद्द: 13

उपाध्यक्ष

  1. गिरीश बिष्ट: 430
  2. जगदीश पाठक: 202
  3. हेम जोशी: 515
  4. राजेंद्र लाल साह: 99
  5. रद्द: 11
    सचिव:
  6. पुष्कर किरमोलिया: 567
  7. भूपेंद्र जोशी: 261
  8. राजेंद्र ओली: 270
  9. राजेंद्र सिंह: 141
  10. रद्द: 18
    सहसचिव:
  11. मंटू भरड़ा: 528
    2.राहुल साह: 714
  12. रद्द: 15