चम्पावत में शुरू हुआ मतदान

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह के समय पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए लाइन लगी है। हालांकि मतदाताओं में अपेक्षित उत्साह नहीं दिख रहा है। उप चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी में मुकाबला है।

मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई हुई। शुरुआती दौर में वोटिंग के लिए मतदाताओं में जोश की कमी दिखी। यही हाल टनकपुर बनबसा में भी रहा। प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव ने बूथों पर आकर निरीक्षण किया। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने भी कई बूथों की जानकारी ली। पहली बार लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभा रहे युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह है।

ADVERTISEMENTS Ad