एक किलोग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार, एसओजी, एएनटीएफ टीम को मिली कामयाबी

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस की एसओजी, एएनटीएफ टीम ने  कोतवाली क्षेत्र से 1.032 किलोग्राम चरस के साथ बरेली (यूपी) निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
  कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ताकुला रोड आरटीओ ऑफिस से लगभग 100 मीटर पहले संदिग्ध देखे जाने पर रवि कपूर पुत्र मनोज कपूर निवासी देवचौरा, थाना अमोरा, जिला बरेली उम्र 25 वर्ष को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 616 ग्राम चरस बरामद की गई। दूसरे युवक राजकुमार उर्फ़ राजा पुत्र मोहन लाल कश्यप निवासी ग्वालागली सुभाष नगर थाना सुभाष नगर, उम्र 28 वर्ष जिला बरेली के कब्जे से 416 ग्राम चरस, बरामद की गयी। मौके से कुल 1.032 किग्रा चरस के साथ दोनो को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । टीम में हेड कांस्टेबल राजभानु, आरक्षी रमेश सिंह, आरक्षी संतोष सिंह, आरक्षी चालक राजेंद्र  कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad