सात किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार, जोशीमठ और कपकोट के हैं आरोपी

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। झिरौली पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के ‌लिए चलाए जा रहे ‌अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 7.038 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में झिरौली के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह नेगी और पुलिस टीम ने कठपुड़ियाछीना से आगे भोलना नाघर गांव के ऊपर बने मोड़ से सिंहधार, जोशीमठ निवासी पर‌विंदर सिंह राणा पुत्र विजेंद्र सिंह उम्र 37 साल और वाछम कपकोट निवासी पुष्कर सिंह पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास चरस बरामद होने पर उन्हें झिरौली थाने लाया गया। जहां आरोपियों के खिलाफ 8/20/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में एसएचओ नेगी के अलावा वरिष्ठ आरक्षी बालकृष्ण, जगदीश सिंह, आरक्षी विनोद जोशी और राजेंद्र सिंह शामिल थे।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.