पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित, दो गांवों में महिला चार में पुरुष बने प्रधान

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के छह ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। 27 जून को हुए उपचुनाव में जिले के 6 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए वोट डाले गए थे। बुधवार को मतगणना के बाद तीनों ब्लॉकों के आरओ ने उपचुनाव का परिणाम घोषित किया। 4 ग्राम पंचायतों में पुरुष उम्मीदवार जबकि 2 पंचायतों में महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में बागेश्वर विकासखंड में खुनौली गांव से नवीन चंद्र ने शेखर चंद्र को हराकर जीत हासिल की। सुंदिल गांव में हरीश चंद्र सिंह ने बलवंत सिंह को हराकर ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल की। वही छाती गांव में रेनू कनवाल ने नंदा बल्लभ को हराकर प्रधान पद हासिल किया। कपकोट विकासखंड के जारती गांव में कविता ने गोपाल सिंह को हराया। गरुड़ विकासखंड के बिनखोली ग्राम पंचायत के लिए लक्ष्मण सिंह को हराकर देवेंद्र नाथ गोस्वामी ग्राम प्रधान बने। कटारमल गांव में हरीश चंद्र भट्ट ने भगवान सिंह को हराकर ग्राम प्रधान का पद प्राप्त किया है।