
बागेश्वर। बागेश्वर बाजार में सरेआम दो युवाओं से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बलुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ चल रही है। वहीं लगातार बढ़ रही अराजकता से नगर के लोग भी परेशान हैं।
दीपावली के दिन अराजक तत्वों की एक टोली ने नगर के नुमाइशखेत निवासी दो युवा शिवम साह और सुमित दुबे से मारपीट की और धारदार हथियार से उनके सिर पर वार किया। घटना के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया था। मामले में पुलिस ने बलुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इधर नगर में बढ़ रही अराजकता से नगरवासियों में गुस्सा बढ़ रहा है। लोगों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने की मां की है।





लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज लाइक/फॉलो करें