नियमों की अनदेखी कर चल रहे हॉटमिक्स प्लांट को एसडीएम ने किया सीज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। गरुड़ विकासखंड के तल्ली लोहारी में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हॉटमिक्स प्लांट को प्रशासन ने सीज कर दिया। इससे प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नियमों के विपरीत चलने वालों को कदापि बख्शा नहीं जाएगा।
बुधवार को एसडीएम राजकुमार पांडे दलबल के साथ तल्ली लोहारी स्थित हॉटमिक्स प्लांट पर पहुंचे। यह प्लांट वुडहिल कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा था। लंबे समय से प्रशासन को इस प्लांट की शिकायत मिल रही थी। प्लांट संचालन में पर्यावरण के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। एसडीएम राजकुमार पांडे ने प्लांट का निरीक्षण करते हुए संचालकों से प्लांट के आवश्यक दस्तावेज मांगे, संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिस पर एसडीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्लांट को सीज कर दिया। यह तहसील प्रशासन की क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। इस कार्यवाही से प्लांट संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान तहसीलदार तितिक्षा जोशी, राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।


लोहारी ने समीप चल रहे हॉटमिक्स प्लांट का निरीक्षण करने पर उनसे जानकारी ली। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जारी प्रमाणपत्र दिखाने को कहा गया। जिस पर प्लांट मैनेजर ना तो पर्यावरण का प्रमाणपत्र दिखा पाए और ना ही हॉटमिक्स प्लांट के आवश्यक दस्तावेज। जिस कारण प्लांट को फिलहाल सीज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों की जान जोखिम मे डालने वाले दो चालक गिरफ्तार, शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी

राजकुमार पांडेय उपजिलाधिकारी गरुड़