पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
   एसपी हिमांशु कुमार वर्मा के आदेश सीओ अंकित कंडारी और सीओ शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले में सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कपकोट पुलिस ने फौजदारी में धारा 498ए/494/323 /504/ 506 के आरोपी कैलाश सिंह पुत्र शेर सिंह, गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह और शेर सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम बाछम थाना कपकोट जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एएसआई हृदयेश परिहार औरआरक्षी अमजद खान शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad