कांडा से भी जुड़ा पेपर लीक मामले का कनेक्शन, मलसूना में तैनात शिक्षक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

यूके एसएससी मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। अब मामले की आंच कांडा तक भी पहुंच गई। कांडा के राउमावि मलसूना में तैनात शिक्षक को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच कर रही टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन पूछताछ के बाद आरोपी शिक्षक जगदीश गोस्वामी पुत्र गोपाल बाबू गोस्वामी निवासी चांदी खेत पोस्ट ऑफिस गनाई थाना चौखुटिया जिला अल्मोड़ा को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा जिला बागेश्वर में नियुक्त है । उसने अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इकठ्ठा कर परीक्षा के पहले रात को वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र व उत्तर याद कराया फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad