रील का रील बना: चलती कार से उतरकर स्टंट करना पड़ा भारी, 20 हजार का चालान और वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया पर ‘लाइक’ और ‘व्यूज’ बटोरने के चक्कर में स्टंटबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। कपकोट पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वाहन चालक की पहचान की और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर 20 हजार रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया। साथ ही, पुलिस ने स्टंट में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक युवक चलती गाड़ी से उतरकर सड़क पर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा था। यह वीडियो पुलिस अधीक्षक (SP) बागेश्वर के संज्ञान में आया, जिसके बाद उन्होंने तत्काल टीम गठित कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से नृशंस हत्या, शिक्षा महकमे में हड़कंप

सीसीटीवी और नंबर से हुई पहचान

पुलिस टीम ने स्टंट में प्रयुक्त वाहन संख्या UK02 TA 0855 के विवरण खंगाले। जांच में पता चला कि वाहन चालक खीम सिंह रावत, निवासी कन्याली कोट (कपकोट) है। पुलिस ने आरोपी को चिह्नित कर उसे थाने तलब किया।

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

इन नियमों की उड़ी थीं धज्जियां:

खतरनाक ड्राइविंग: सार्वजनिक स्थान पर चलती गाड़ी से उतरना।बिना लाइसेंस: चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला।परमिट उल्लंघन: वाहन के परमिट की शर्तों का पालन नहीं किया गया।तकनीकी कमियां: वाहन में कई अन्य खामियां भी पाई गईं।

ADVERTISEMENTS Ad