बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल 30 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें -
  • मौसम विभाग की चेतावनी के बाद डीएम अनुराधा पाल ने जारी किए आदेश
  • शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों समेत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश

बागेश्वर। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत 30 जुलाई (बृहस्पतिवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बागेश्वर अनुराधा पाल ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाकी का मानवीय चेहरा: उपनिरीक्षक पूरन चंद्र पांडेय ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी बागेश्वर को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने चंद घंटों में दबोचे दोनों हत्यारोपी, फल्टनिया से हुई गिरफ्तारी
Ad