4.35 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने 4.35 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल जीएस ढकरियाल ने बताया कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए पुलिस का व्यापक अभियान चल रहा है। अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम नगर पालिका क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आरे मंडलसेरा बाईपास से 10 मीटर पहले भूपेंद्र सिंह दानू पुत्र हुकुम सिंह दानू निवासी कठायतबड़ा को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी एसआई कुंदन रौतेला, आरक्षी रमेश सिंह, बसंत पंत, राजेश भट्ट, नरेंद्र गोस्वामी और राजेंद्र कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad