बागेश्वर में भूकंप का झटका, एक दिन पहले भी महसूस किए थे झटके

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में सोमवार शाम हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप शाम 6 बजकर 26 मिनट 31 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.060 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.023 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 5 किलोमीटर नीचे बताई गई है, जिससे यह उथला भूकंप माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद

हालांकि तीव्रता कम होने के कारण अधिकांश लोगों को झटके महसूस नहीं हुए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  कांडा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह के हल्के भूकंप पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad