भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट, रामजन्म भूमि और राज्य आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

ख़बर शेयर करें -


भारतीय जनता पार्टी ने ‌बद्रीनाथ से विधायक रहे महेंद्र भट्ट को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नए प्रदेश अध्यक्ष के सामने प्रदेश के दोनों मंडलों में संगठन को मजबूत रखने के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में पार्टी का परचम फिर से फहराने की चुनौ‌ती होगी।
  महेद्र प्रसाद भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही भाजपा ने कुमाऊं-गढ़वाल और ब्राह्मण-क्षत्रिय फैक्टरों को भी साधने का काम किया है। वर्तमान में कुमाऊं से पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री हैं और गढ़वाल से महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जहां सीएम क्षत्रिय हैं वहीं भट्ट ब्राह्मण हैं। इसके अलावा भट्ट का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठन व सरकार में काम करने का अनुभव भी प्रदेश अध्यक्ष पद पर उनके चयन का मुख्य आधार बना। भट्ट ने रामजन्मभूमि आंदोलन में 15 दिन और उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन की जेल भी काटी है। युवा मोर्चा से लेकर भाजपा संगठन में कई अहम पदों पर काम करने के अलावा वह विधायक और दर्जा राज्यमंत्री के तौर पर भी जनता की सेवा कर चुके हैं।

Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.