शराब पीकर गाड़ी चलाने वाला गिरफ्तार, वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद के समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों और प्रभारी निरीक्षक यातायात  ओवर लोडिंग, बिना हेलमेट, शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। जिसके तहत कपकोट थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन बोलेरो संख्या यूके 02 टीए 1098 के चालक को खतरनाक तरीके से गाड़ी  चलाते हुए पकड़ा। चालक का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया तो वह शराब पिए हुए पाया गया। पुलिस ने चालक महेश सिंह कोरंगा पुत्र मादो सिंह निवासी नौकोड़ी हरसिंग्याबगड़ थाना कपकोट को गिरफ्तार कर वाहन बोलेरो उपरोक्त को धारा39/192/196/177/ 185/ 207 एमबी एक्ट के तहत सीज किया गया। चालक के डीएल को निरस्तीकरण हेतु एआरटीओ कार्यालय भेज दिया गया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार और ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी: यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 23 वाहन चालक और बिना सत्यापन रह रहे 16 लोगों पर कार्रवाई
Ad