पूर्व सीएम का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

ख़बर शेयर करें -

राजनीतिक जगत से दुखद खबर आ रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। मनोहर जोशी का आज दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार होगा। बता दें कि कल शाम खबर आई थी कि पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रात करीब 3 बजे उन्होंने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 से दो बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दादर श्मशान भूमि में जोशी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
  मनोहर जोशी साल 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। वह अविभाजित शिवसेना की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता थे। जोशी सांसद भी रह चुके हैं। वह 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे।