कपकोट पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -



बागेश्वर। गिरफ्तारी वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु चलाए गए अभियान के तहत थाना कपकोट पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे और न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हिचौडी, कपकोट से एमवी एक्ट के वारंटी शीतल सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम सुमटी, बैसानी, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई विवेक चंद्र और हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad