ब्रेकिंग: भाजपा के हुए रंजीत दास, उपचुनाव से ठीक पहले छोड़ी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

पिछले चुनाव में बागेश्वर से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे रंजीत दास ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उपचुनाव में टिकट की दावेदारी करने के बाद अचानक उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उनके इस कदम से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रंजीत को भाजपा की सदस्यता दिलाई। शुरुआत से कांग्रेस के सिपाही रहे रंजीत को पिछली बार विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट मिला था, लेकिन वह भाजपा के चंदन राम दास से हार गए थे। उन्हें पार्टी में लाकर भाजपा ने अपनी जमीन और मजबूत कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad