ब्रेकिंग: मुलायम सिंह यादव का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

ख़बर शेयर करें -

भारतीय राजनीति जगत से दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने सोमवार की सुबह करीब 8:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं राजनीतिक जगत से शोक संदेश जाने शुरू हो गए हैं।

उनके पुत्र और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है। वहीं परिवार और पार्टी के लोग भी शोक जता रहे हैं। फिलहाल परिवार के तमाम लोग अस्पताल में ही मौजूद हैं।