ब्रेकिंग: नगरपालिका अध्यक्ष और पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ हुए पार्टी में शामिल

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव से पूर्व भाजपा की सदस्यता करने वालों की होड़ लगी है। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास, पूर्व प्रदेश सचिव सुनीता टम्टा के बाद अब नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुंदर स्यूनेवाल ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नगर पालिका के दो सभासद भी भाजपा में शामिल हुए।
भाजपा पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक सुरेश गढ़िया समेत तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में खेतवाल दंपती के कई समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित किया।