ब्रेकिंग: कांग्रेस ने बसंत को बनाया उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में हुई घोषणा

ख़बर शेयर करें -

आप से कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष करन महरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए उनके उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व बसंत 2022 में आम आदमी पार्टी और 2017 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। कुमार रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे।

सोमवार को प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने बागेश्वर विधानसभा के उपचुनाव आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रत्याशी बागेश्वर को बागेश्वर विधानसभा का कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करते हुए  कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस शानदार जीत हासिल करेगी।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधानसभा विधायक प्रत्याशी रंजीत दास भाजपा में शामिल हो गए थे इसके बाद से कांग्रेस में मंथन का दौर चला। रविवार को आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और आज उन्हें बागेश्वर विधानसभा का विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया। अब देखना है भाजपा उनके मुकाबले किसे मैदान में उतारती है।