17 को बागेश्वर आएंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ता करेंगे भव्य स्वागत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट 17 सितंबर को बागेश्वर आएंगे। उनका गरुड़ और बागेश्वर में भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष के भ्रमण को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का गरुड़ में स्वागत किया जाएगा। बागेश्वर में प्रदेश अध्यक्ष महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फ़र्श्वान, राजेन्द्र परिहार, रवि करायत, सुबोध साह, प्रकाश साह आदि मौजूद रहे।