भाजपा को हमेशा मिला है मातृशक्ति का समर्थन: धामी, सीएम बोले: उपचुनाव में भारी मतों से जीत रही भाजपा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गरुड़ में रोड शो किया और केडी पांडेय रामलीला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सीएम को सुनने के लिए क्षेत्र के गावों से भारी संख्या में लोग उमड़े। भीड़ को देखकर गदगद हुए सीएम ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा भारी मतों से जीतेगी और बागेश्वर की जनता प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाएगी।
  सीएम धामी ने कहा कि मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलते आया है। इस चुनाव में भी मातृशक्ति अपना अपार स्नेह प्रदान करेंगी। कहा कि ये चुनाव आम चुनाव नही है। बागेश्वर का उपचुनाव देश के परिदृश्य का चुनाव है। ये चुनाव राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम कर रहा है। स्व. चंदन राम दास ने अपने चार बार के विधायक कार्यकाल में जो ऐतिहासिक विकास कार्य किए हैं, उसका परिणाम यहां जनता की मौजूदगी से साफ दिख रहा है। कहा कि चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में उनके अनुभव के आधार पर शामिल किया। उनका अनुभव राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण था।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तीखे हमले बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के समान है। इसलिए जहर नही, अमृत पिएं और भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

शिव की नगरी से पार्वती का जीतना जरूरी

सीएम धामी ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए शिव की नगरी से पार्वती दास का जीतना जरूरी है। कहा कि कत्यूर घाटी के मंदिरों के नवनिर्माण के लिए भाजपा को जिताना है। हमारी सरकार ने बागेश्वर के विकास के लिए तीन अरब से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं। नकल अध्यादेश, समान नागरिक संहिता, राज्य आंदोलन कारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के एक लाख बन्दरों के बधियाकरण किया है। उन्होंने कहा कि स्व. दास के अधूरे के कार्यो को उनकी पत्नी पार्वती दास पूरी करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पुष्कर धामी क़े नेतृत्व में भाजपा सरकार दिनरात विकास के नए आयाम गढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि भाजपा इस चुनाव की भारी जीत हासिल कर रही है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह चुनाव दुःख का चुनाव है। इसमें महिलाओ की भागीदारी बता रही है कि भाजपा ये चुनाव भारी मतों से जीतने जा रही है। सभा में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गढ़िया, राजेन्द्र बिष्ट, प्रमोद नैनवाल, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्श्वान, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पार्टी प्रत्याशी पार्वती दास, शिव सिंह बिष्ट,मंगल राणा, जनार्दन लोहनी, गोपाल किरमोलिया, रंजीत दास, हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहे।