अधीर की टिप्पणी से भड़के भाजपाई, जलाया सोनिया और चौधरी का पुतला

ख़बर शेयर करें -


बागेश्वर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपाइयों ने कड़ी नाराजगी जताई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक तिराहे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता को राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में भाजपा औऱ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि भाजपा महामहिम के पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का कड़ा विरोध करती है। कांग्रेस अध्यक्ष और अधीर रंजन चौधरी की सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली,भाजपा नेता सुबोध साह, जिला महामंत्री सुरेश काण्डपाल, मथुरा प्रसाद आदि मौजूद रहे।