अखरोट तोड़ने पेड़ में चढ़ा युवक, ततैयों ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र के दोबाड़ गांव निवासी 35 वर्षीय रमेश सिंह पुत्र केसर सिंह हरियाणा की निजी कंपनी में कार्यरत थे। वह कुछ दिन के लिए अपने घर दोबाड़ आये हुए थे। बीते दिनों रमेश सिंह अपने ससुराल गए हुए थे जहां वह अखरोट तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए थे इस दौरान उन पर ततैयों ने हमला किया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ईधर घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 8.15 ग्राम स्मैक के साथ कफलखेत का युवक गिरफ्तार, खंगाले जा रहे हैं बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज
Ad