ट्यूबवेल से कीमती केबिल चोरी करने वाले कबाड़ी समेत 04 शातिर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद

ख़बर शेयर करें -

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बैजनाथ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 60 मीटर तांबे की केबिल के साथ दबोचे आरोपी

पेयजल योजना बंद होने से तैलीहाट में था भारी जनाक्रोश; जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बैजनाथ कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गरुड़ क्षेत्र के तैलीहाट में निर्माणाधीन पेयजल ट्यूबवेल से कीमती तांबे की केबिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाहरी कबाड़ी समेत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शत-प्रतिशत चोरी गया माल बरामद कर लिया है.

शीघ्र शुरू होने वाली पेयजल योजना की केबिल उड़ाई मिली जानकारी के अनुसार, गरुड़ के तैलीहाट में इन दिनों पेयजल ट्यूबवेल का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए शीघ्र ही शुरू किया जाना था. इस योजना के लिए वहां लगभग 60 मीटर तांबे की कीमती केबिल लगी हुई थी. बीते 24 मई की रात अज्ञात चोरों ने इस केबिल पर हाथ साफ कर दिया. पेयजल योजना की केबिल चोरी होने से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश फैल गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए 26 मई को उत्तराखंड जल संस्थान गरुड़ के कनिष्ठ अभियंता (जे.ई.) नीरज बिष्ट ने बैजनाथ थाने में तहरीर दी. पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने 24 घंटे में किया खुलासा मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) बागेश्वर, जितेंद्र मेहरा (आई.पी.एस.) ने कोतवाली प्रभारी को चोरों की तत्काल गिरफ्तारी और माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के कड़े निर्देश दिए. उपनिरीक्षक उमेश रजवार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और तकनीकी इनपुट की मदद से बुधवार (27 मई) को घटना का पर्दाफाश कर दिया. पुलिस ने चोरी की केबिल के साथ चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में बी.एन.एस. की धारा 317(2) और 3(5) की बढ़ोतरी की गई है.

बरेली का कबाड़ी और तीन स्थानीय युवक गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला उत्तर प्रदेश का एक कबाड़ी और तीन स्थानीय युवक शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण निम्न प्रकार है:

  1. कुबेर परिहार (22 वर्ष) पुत्र बलवंत सिंह परिहार, निवासी: टीटबाजार, बैजनाथ, बागेश्वर.
  2. सूरज थापा (23 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह थापा, निवासी: नईबस्ती बिमौला, बैजनाथ, बागेश्वर.
  3. अभिषेक खड़का (22 वर्ष) पुत्र सुंदर खड़का, निवासी: ग्राम थान डंगोली, बैजनाथ, बागेश्वर.
  4. नन्हे शाह (55 वर्ष) पुत्र असलम शाह, निवासी: नई बस्ती ढौरिया, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश). यह आरोपी वर्तमान में टीटबाजार, बैजनाथ में रहकर कबाड़ का काम करता है.
यह भी पढ़ें 👉  हंगामा करने पर पुलिस का 'प्रहार', बागेश्वर में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

₹30,000 की केबिल बरामद, खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की गई पूरी 60 मीटर तांबे की केबिल बरामद कर ली है. बरामद की गई इस केबिल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹30,000 (तीस हजार रुपये) आंकी गई है. पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने की वैधानिक कार्रवाई कर रही है, साथ ही उनके पुराने आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

ADVERTISEMENTS Ad