शर्मसार हुई देवभूमि: पिता का इलाज कराने आई किशोरी से सामूहिक बलात्कार, तीन युवकों ने दिनदहाड़े किया अपहरण

ख़बर शेयर करें -

बीमार पिता की तहरीर पर पोक्सो और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर कराया मेडिकल; महिला एस.आई. को सौंपी जांच

चंपावत। जिला अस्पताल में अपने बीमार पिता का उपचार कराने आई एक 16 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार की रूहकपाने वाली घटना सामने आई है. दिनदहाड़े अपहरण और इस जघन्य अपराध ने पूरे जिले को शर्मसार कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

अस्पताल से हुई थी लापता मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार 5 मई को ग्रामीण क्षेत्र से एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ उपचार के लिए जिला चिकित्सालय आया था. दोपहर लगभग 2:30 बजे बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई. काफी खोजबीन के बाद फोन से पता चला कि वह किसी युवक के साथ बारात में गई है. जब देर रात तक वह घर नहीं लौटी, तो पिता की चिंता बढ़ गई. रात लगभग सवा दो बजे बेटी का फोन आया, लेकिन कुछ ही देर में वह स्विच ऑफ हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व, जौलकांडे में हुआ व्यापक पौधरोपण

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बेटी के साथ हुई इस अनहोनी की आशंका को देखते हुए बीमार पिता ने पुलिस में गुहार लगाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया और बालिका को बरामद किया. पीड़िता ने अपने साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की बात कही है. पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध पोक्सो (POCSO), गैंगरेप और अन्य जघन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  डाकघर गबन मामला: सिमगढ़ी के तत्कालीन डाकपाल को कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा, जेल के साथ लगा भारी अर्थदंड

जांच जारी, क्षेत्र में आक्रोश मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच महिला एस.आई. (SI) प्रियंका को सौंपी गई है. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शांत वादियों में इस तरह के अपराध यहां की संस्कृति के विरुद्ध हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है.

ADVERTISEMENTS Ad