भारी बारिश की चेतावनी: बागेश्वर में शनिवार कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, प्रशासन अलर्टकोभारी बारिश की चेतावनी: बागेश्वर में शनिवार कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, प्रशासन अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

26 सितंबर को अत्यंत भारी वर्षा और तेज हवाओं का रेड अलर्ट; डीएम अपूर्वा पांडे ने नदी-नालों के पास न जाने और यात्रा से बचने की अपील की

संवाददाता, बागेश्वर।

मौसम विभाग देहरादून द्वारा 26 सितंबर को बागेश्वर जनपद में भारी से अत्यंत भारी वर्षा, गर्जना और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी (अलर्ट) जारी की गई है। मौसम के रुख को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और जिला अधिकारी अपूर्वा पांडे ने सुरक्षा के लिहाज से शनिवार को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी युवक वाछम से गिरफ्तार, 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें। विशेष रूप से नदी-नालों, गधेरों, जलभराव वाले क्षेत्रों और पर्वतीय ट्रैकिंग मार्गों पर जाने से परहेज करें। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास न रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहड़ से कथित हाथापाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शुक्ला और सरकार के खिलाफ आक्रोश

प्रशासन ने संभावित भूस्खलन वाले संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी और जरूरी मशीनरी तैनात कर दी है, ताकि मार्ग बाधित होने पर तत्काल खोला जा सके। सभी तहसील अधिकारियों, राजस्व, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने मोबाइल चालू रखने और आपदा संबंधी सूचना मिलने पर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad