652 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत चल रही चैकिंग अभियान के दौरान  एसओजी टीम ने 652 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीओ अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण और एसओजी प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान आरे, द्यागड़ बाईपास से सूरज बोहरा पुत्र मधन सिंह बोहरा उम्र 18 साल निवासी- ग्राम मस्टा वार्ड नंबर 6 जिला बझांग नेपाल को 652 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा- 8/20 एनडीपीएस अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। एसओजी टीम में का0 संतोष सिंह, कानि0भुवन बोरा, का0 चालक राजेन्द्र कुमार, का0 रमेश सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad