पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट समेत भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को मिले दायित्व

ख़बर शेयर करें -

लंदन से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सीएम धामी ने दायित्व के लिए लंबे समय से चल रहे इंतजार को खत्म करते हुए भाजपा के दस वरिष्ठ नेताओं को दायित्व की सौगात दी है। दायित्व पाने वालों में बागेश्वर भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट भी शामिल हैं। जानें किन नेताओं को मिला दायित्व

शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्

ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )

रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद

मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद

मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्

बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था

सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद

अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)

कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड

नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था