745 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने 745 ग्राम चरस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया।
  थाना बुग्गावाला पुलिस ने अभियान के तहत रायघटी पुल के पास से  साकिब पुत्र शकील अहमद, कुरबान पुत्र जमील निवासी बुग्गावाला हरिद्वार व एहसान पुत्र फुरकान निवासी सढोली कदीम थाना बेहट जिला सहारनपुर यूपी के कब्जे से 745 ग्राम चरस और चरस तस्करी में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल विक्रम, गजेन्द्र, मोहित, हरिओम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad