युवक ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

ख़बर शेयर करें -




बागेश्वर। नगर क्षेत्र के कठायतबाड़ा निवासी 18 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र साधो आर्या ने अज्ञात कारणों से देर रात अपने कमरे में बहन के दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। बताते चलें कि युवक मूल रूप से उडियार रीमा क्षेत्र खा निवासी है जो नगर क्षेत्र के कठायतबाड़ा में अपनी बहन और मां के साथ किराए के मकान में रहते थे। युवक देर शाम किसी जन्मदिन की पार्टी से घर लौटकर अपने कमरे में सोने चला गया। जिसके बाद युवक ने अपने कमरे में रखे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भटखोला जीआईसी के प्रभारी प्रधानाचार्य की चाकू मारकर निर्मम हत्या, आरोपी प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार
Ad