ब्रेकिंग : बागेश्वर को मिला नया जिलाधिकारी, आशीष कुमार भटगाई अब पिथौरागढ़ के डीएम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज शासन ने कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। वहीं, नए डीएम के तैनाती दी गई है। 

उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 44 आईएएस, आईएफएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस गौरव कुमार को जिलाधिकारी चमोली, आईएएस अंशुल सिंह को जिलाधिकारी अल्मोड़ा और आईएएस आकांक्षा को जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है। वहीं, आशीष कुमार भटगाई को जिलाधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है। आईएफएस पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतिम छोर तक जनसेवा पहुंचाने को प्रतिबद्ध प्रशासन, शामा उप-तहसील दिवस में गूंजीं 48 शिकायतें
Ad