धनतेरस पर बाजार गुलजार, दुकानों में खूब उमड़ रहे खरीदार

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। धनतेरस पर बाजार लोगों से गुलजार है। दुकानों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कोरोना काल के बाद की दीपावली में ग्राहकों का उत्साह देखकर व्यारियों के चेहरे खिले हैं।
 जिला मुख्यालय में सुबह से बाजार में चहल-पहल है। बर्तन, मिठाई, खील-खिलौने, आभूषण, वाहन विक्रेताओं के यहां जमकर खरीदारी हो रही है, हाला‌ंकि कपड़ा व्यापारियों के यहां उम्मीद से कम खरीदारी है। सरयू तट पर लगी पटाखा बाजार में भी अच्छी भीड़ है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी का कहना है कि इस धनतेरस और दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। बाजारों की रौकन अच्छा संकेत दे रही है। उम्मीद है व्यापारी अच्छा मुनाफा कमाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार' के तहत कपकोट पुलिस की कार्रवाई, लावारिस अल्टो कार से 144 पव्वे अवैध शराब बरामद
Ad