ब्रेकिंग: बागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 3 साल की मासूम की मौत

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद के आरे बाईपास पर नीलेश्वर मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. मजियाखेत निवासी एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

नीलेश्वर मंदिर के पास अनियंत्रित हुआ वाहन जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 05 3762 आरे बाईपास से द्यांगण की ओर जा रही थी. नीलेश्वर मंदिर से कुछ आगे कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में समा गई. सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम और कोतवाली प्रभारी अनिल उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

यह भी पढ़ें 👉  जंगलों में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, वन विभाग ने कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना

पिथौरागढ़ का रहने वाला है परिवार हादसे का शिकार हुए लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के मजियाखेत में रहते हैं. कार में 30 वर्षीय वन आरक्षी संदीप, उनके भाई 28 वर्षीय राहुल कुमार और संदीप की 3 वर्षीय पुत्री पूजा सवार थे.

रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन वर्षीय मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया. घायल संदीप और राहुल का उपचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर रूट पर मलियाधार के पास से गुजराती पर्यटक लापता, पुलिस और SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है.

ADVERTISEMENTS Ad